खैरागढ़।कोरोना के समय में जहां लोगो की नौकरी जा रही है वहीं शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ ने कैंपस प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करते हुए नौकरी देने के मामले में शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़, छत्तीसगढ़ में अग्रणी पॉलीटेक्निक संस्थाओं में से एक है। शिक्षा स्तर में सुधार और संस्था में गठित प्लेसमेंट सेल के प्रयासों से कैंपस प्लेसमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष अभी तक 80 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट विभिन्न कंपनियों में हो गया है और अभी और भी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आने वाली है।
संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी श्री चंदन कुमार ने बताया कि संस्था में प्लेसमेंट सेल गठित की गई है, हमारा लक्ष्य 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का है, अभी हमने मेटलर्जी ब्रांच में 100 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया है। बाकी ब्रांच में ये लक्ष्य जल्दी ही हासिल करने का हमारा प्रयास जारी है।

संस्था के प्रचार प्रभारी श्री जनक कुमार एवम श्री संदीप सोनी ने बताया की संस्था में ज्यादातर विद्यार्थी दुर्ग भिलाई या खैरागढ़ से दूर क्षेत्रों से आते है, हमारा प्रयास है की खैरागढ़ के आसपास के क्षेत्रों में इस संस्था के प्रति जागरूक किया जाए ताकि इस क्षेत्र के बच्चे भी इसका लाभ ले सके।
संस्था के प्राचार्य श्री ईश्वर लाल देशमुख ने बताया की संस्था में शिक्षा के गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जा रहा है, संस्था में विद्यार्थियों हेतु पर्याप्त टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ, छात्रवृत्ति, कन्या छात्रावास, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी आदि सुविधाएं उपलब्ध है।
विगत पांच वर्ष का प्लेसमेंट रिकॉर्ड
2016-17 90
2017-18 60
2018-19 70
2019-20 65
2020-21 80 (अभी तक)
इन कंपनियां में होता है प्लेसमेंट
जिंदल स्टील वर्क्स, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, नीको ग्रुप, उत्तम गलवा स्टील लिमिटेड, सनफ्लैग आयरन एंड स्टील, आर्सनल मित्तल ग्रुप, हीरा ग्रुप, बजाज ऑटो, इन्वाल्यूट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, सूब्रोस, सीएट टायर, टेनेको ऑटोमोटिव, एसकेएच वाए टेक लिमिटेड, जिंदल साव, मोनेट, जॉन ढीएर।
इस वर्ष 30 नवंबर तक ले सकते हैं प्रवेश
संस्था के प्रवेश प्रभारी अधिकारी श्री महेश कुमार देवांगन ने बताया की शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में कुल पांच ब्रांच संचालित किए जाते है ( मेटलर्जी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स)
संस्था में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है। 30 नवंबर तक छात्र प्रवेश ले सकते है इस वर्ष प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट नहीं दिए विद्यार्थियों का भी प्रवेश हो रहा है, प्रवेश के इच्छुक छात्र संस्था में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
