DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डीईओ दफ्तर के पास कल मनाएंगे शिक्षक सत्कार, अधिकार व प्रतिकार दिवस, कैसे होगा आयोजन देखिये खबर

बालोद । छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला बालोद एवं विकासखंड बालोद का शिक्षक सत्कार, अधिकार एवं प्रतिकार दिवस का कार्यक्रम 01 नवंबर 2020, रविवार को दोपहर 10 बजे से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास सरदार पटेल मैदान के पास, बालोद में आयोजित किया गया है। जिसमें 1 नवंबर 2020 से संविलियन होने वाले शिक्षक साथियों का सत्कार/ सम्मान किया जाएगा तथा क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता की मांग की जाएगी एवं NPS का प्रतिकार किया जाएगा। दिलीप साहू, जिलाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष लेखराम साहू ने उक्त कार्यक्रम में सभी साथियों को उपस्थित होने की अपील की है ।

You cannot copy content of this page