DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भरदाकला में मनी नेहरू की जयंती, नव सृजन मंच ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित

डौंडीलोहारा। नव सृजन मंच एवं समस्त ग्रामवासी भरदाकला के संयुक्त तत्वाधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू हम सबके आदर्श हैं। उनके बताए हुए रास्ते पर देश आजादी के बाद आगे बढ़ा। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत अधिक प्यार था। जिसके कारण आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अर्जुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतु राम पटेल ने पंडित नेहरू के द्वारा किए गए योगदान को स्मरण कराया गया और कहा की पंडित नेहरू का देश की आजादी के पहले और आजादी के बाद तरक्की और खुशहाली में बहुत बड़ा सहयोग है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गुंडरदेही जनपद पंचायत के अध्यक्ष सुचित्रा साहू डौंडीलोहारा जनपद के अध्यक्ष जागृत सोनकर गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू देवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्ली वार अर्जुंदा नगर पंचायत के अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन भरदा कला के जनपद सदस्य दुर्गेश्वरी यादव, सरपंच रोशनी निर्मलकर,पूर्व सरपंच लक्ष्मी मेरीहा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भरदा कला के अधिकारी कर्मचारियों का शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए नव सृजन मंच के संरक्षक क्रांति भूषण साहू ने कहा कि आज नेहरू जयंती के अवसर पर ग्राम भरदाकला में पले बढ़े लोग शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। उनका नव सृजन मंच के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जा रहा है। जोकि हमारे ग्राम के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत है और संस्था एवं ग्राम के लिए गौरव की बात है । नवसृजन मंच आने वाले समय में ग्राम में रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों को बढ़ावा देता रहेगा। आयोजित कार्यक्रम में नवसृजन मंच के मांग पर जीम सामग्री हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 200000 जनपद अध्यक्ष द्वारा 1 लाख जनपद सदस्य द्वारा 1 लाख रुपए अपने मद से देने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का संचालन मिर्जा रहमान बैग एवं चुकेश्वर साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा एवं सरपंच चीरचार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कार्यक्रम में भूपत सिंह त्यागी न्यायाधीश,मदन मोहन साहू सहायक खाद्य अधिकारी ,श्रीमती सुप्रिती साहू सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक, देवानंद बांधव सहायक प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, कामता प्रसाद सिन्हा व्याख्याता,श्रीमती चंद्रिका चिन्हा व्याख्याता ,शशि भूषण साहू शिक्षक, भारत लाल साहू शिक्षक, चंद्रकांत साहू, बाला राम साहू, श्याम दास साहू ,भूपत सिंह कलिहारी, संजय सेन ,पुष्कर अवस्थी ,दुष्यंत अवस्थी, डॉ मिथिलेश कलिहारी, खिलेश कलिहारी, लेख नारायण देवांगन, कुसुम बी ,चंद्रकांता देवांगन सहित 50 अधिकारी कर्मचारी का स्वागत सम्मान किया गया इसके अलावा ग्राम के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक एमआर यादव, भारत भूषण साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, शिवदयाल धनकर, एनडी बांधव का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में नवसृजन मंच के अध्यक्ष भूपेंद्र साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का एवं ग्राम की जन्मभूमि में पले बढ़े। सभी शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं की हमारी संस्था के निवेदन पर अपना समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए। साथ ही पंडित नेहरू जी की जयंती पर रात्रि कालीन कार्यक्रम राग अनुराग के लिए सहयोग प्रदान करने पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर का भी आभारी हूं जिन्होंने संस्कृति विभाग से कार्यक्रम हेतु सहयोग प्रदान किए।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रवीण साहू ,पंकज साहू ,इंद्र कुमार धनकर, राकेश साहू, शुभम साहू, आयुष साहू ,वासुदेव यादव, दुष्यंत अमृत, इंद्रमण देशमुख ,भोलेश्वर देशमुख, वागीश बंजारे ,आदित्य भूषण साहू, संदीप चंद्राकर, बेनी यादव, गोकरण मेरीहा, सोनू शर्मा पीयूष गोगड़, संदीप विश्वकर्मा, विक्की यादव,अनिल बांधव, रामकुमार साहू, नामेश्वरी बांधव, शीलू साहू, सतीश साहू, चुन्नीभाई देवांगन सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page