DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए विधायक कुंवर निषाद


बालोद। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप,कहार,निषाद,भोई समन्वय समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सम्मेलन 13-14 नवंबर 2021, चौधरी फार्म हाउस सेलाकुई, देहरादून में एम.आर.निषाद , अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड, कुंवर सिंह निषाद जी संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही अतिथि के रूप में सपरिवार सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ साथ समाज के राष्ट्रीय स्तर के जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अतिथि की आसंदी से श्री कुंवर सिंह निषाद ने सम्मेलन में उपस्थित कश्यप, कहार, कहार, निषाद, भोई समाज से उपस्थित प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को सामाजिक एकता पर बल देते हुए समन्वय समिति द्वारा किये गए कार्यों को सराहा ।

आदिकाल से समाज की भूमिका को याद दिलाते हुए उन्होंने मंच से समाज की भूमिका राजनीति में बढ़ाने के लिए लोगों को आगे आने की अपील की। इस सम्मेलन में 19 राज्यों के प्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में कश्यप, निषाद समाज के लोगों ने भाग लिया ।

You cannot copy content of this page