DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद के अध्यक्ष बने नंदकिशोर साहू


बालोद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद की बैठक हुई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष किशोरी लाल साहू, महासचिव पवन निषाद ,अनिल देशमुख ,बी एल देशमुख उपस्थित हुए। इकाई जिला बालोद के अध्यक्ष नंद किशोर साहू चुने गए। उपाध्यक्ष देवेंद्र डडसेना, सचिव राकेश कुमार साहू, संरक्षक चंद्र कुमार साहू, संरक्षक ढाल सिंह भनसारे बनाये गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का भी चयन किया जाएगा।बालोद जिला में सैनिक बोर्ड के विषय में भी चर्चा हुआ। जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद प्रयत्नशील है।

You cannot copy content of this page