DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा


बालोद। दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ। जिसमें संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा भी शामिल हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी और महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निता डिसूजा प्रमुख रूप से मौजूद रही। राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 38 स्थापना दिवस कार्यक्रम में देश भर से भारी संख्या में महिला कांग्रेस की नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में पहुंची थी।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलों देवी नेताम के नेतृत्व में लगभग 700 महिला कार्यकर्ता शामिल हुई। प्रमुख रूप से संसदीय सचिव शंकुतला साहू ,पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर व काफी संख्या में महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के सभी जिले महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page