DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

थूक वाले बयान पर जिले का सियासी पारा हाई, भाजपा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया भाजपा का पुतला दहन, अध्यक्ष बोली- जनता सबक सिखाएगी

बालोद । भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के थुक वाले बयान पर जिले के कांग्रेसी बिफर गए हैं। उन्होंने जय स्तंभ चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि भाजपा का चाल एवं चेहरा स्पष्ट हो गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान किया है। ऐसे बेहूदा बयानों की जिला कांग्रेस कमेटी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है। आने वाले समय में ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ की जनता सबक सिखाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने कहा कि भाजपा के लोग ऐसी अमर्यादित टिप्पणी कर अपना चरित्र स्पष्ट कर रहे हैं। भाजपा के पुतला दहन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, महामंत्री केशव शर्मा, शंभू साहू, धीरज उपाध्याय, चंद्रेश हिरवानी, अनिल यादव, क्रांति भूषण साहू, प्रेमचंद क्षीरसागर, संजय बारले, दीनानाथ चेलक, धनेश्वरी ठाकुर,लता कोराम, मुरारी सुकतेल, रश्मि दुबे, हसीना बेगम, चिदाकाश आर्य, नारायण साहू, चितेश्वर साहू, दुष्यंत अमृत, भूपेंद्र साहू, प्रवीण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page