DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING – कहीं राहत, कहीं आफत, गुंडरदेही में घटे मरीज तो बालोद, डौंडी में बढ़त बरकरार, देखें कोरोना का ग्राफ कहां तक पहुंचा

बालोद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब बालोद जिले में कोरोना का ग्राफ के मुताबिक आज तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4164 बताई जा रही है। गुंडरदेही ब्लॉक में मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। आज सिर्फ वहां दो मरीज मिले हैं। लेकिन डौंडी और बालोद क्षेत्र में बढ़त बनी हुई है।
तो वहीं छुट्टी होने वालों की संख्या 77 है। आज तक कुल 46698 लोगों का कोरोना सैंपल लेकर जांच किया गया। आज 758 लोगों की जांच हुई जिसमें 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ब्लॉक वार स्थिति देखें तो बालोद में 19, डौंडी में 22, डौंडी लोहारा में 09 ,गुरुर में 11, गुंडरदेही में 02 मरीज मिले हैं। तो वही अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 672 हो गई है। आज तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3470है। तो रिकॉर्ड के मुताबिक कोरोना से मरने वाले की संख्या बालोद जिले में 22 बताई जा रही है। तो वही घर पर रहकर 346 लोग इलाज करवा रहे हैं।

You cannot copy content of this page