DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाजार में पहुंच गया भूतिया कोरोना, लोगों से कहने लगा मास्क लगाओ वरना उठा ले जाऊंगा

बालोद/कुसुमकसा । जिला प्रशासन बालोद द्वारा कोरोना रुपी वैश्विक महामारी से बचने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे है। उसी तारतम्य मे आज ग्राम कुसुमकसा मे साप्ताहिक बाजार मे जागरूकता अभियान चलाया गया। अनुविभागीय दण्डाधिकारी ऋषिकेश तिवारी व डीपीएम बालोद भूमिका वर्मा के निर्देशन मे व जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार व गजेन्द्र रावटे के मार्गदर्शन मे रैली निकाली गयी।

इस रैली मे मुख्य आकर्षण यमराज व उनका नया वायरस कोरोना रहा। यमराज सभी को समझा रहे थे कि जो लोग मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी का पालन नही करते, समय समय पर हाथों को साबुन से नही धोते, ऐसे व्यक्ति को मेरा दूत कोरोना पकड़ लेता है और उसे संक्रमित कर देता है।

बाजार लगाए सभी दुकानदारों को निवेदन कर कहा गया कि जो भी मास्क नही लगा रहे हो, न तो उससे समान खरीदो, न बेचो। ग्राम सरपंच शिवराम सिंग्रामे स्वयं घुमकर मास्क नही लगाने वाले दुकानदार को मास्क लगाकर ही बाजार मे बैठने की बात कही। फिल्मी डायलॉग व अन्य बैनर पोस्टर के द्वारा संदेश दिया गया। गजेन्द्र रावटे ने लकडी पर सभी को कविता सुनाया।

इस कोरोना जागरूकता रैली मे सरपंच शिवराम सिंग्रामे, पूर्व उपसरपंच नितीन जैन, अनिल सुथार, ढामेश, आकाश राजेत्री, खिलेश, गुंजन ग्वाल, नरेश खरांशु, लोकेश, शुभम, कान्हा की सहभागिता रही।

You cannot copy content of this page