DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक चोर ऐसा भी,, रात 3 बजे बाइक चोरी, थाने में रिपोर्ट होते ही तीसरे दिन पकड़े जाने के डर से चोर सड़क किनारे बाइक छोड़कर फरार

बालोद। ग्राम घुमका में रमेश साहू की बाइक शनिवार की रात 3 बजे चोरी हो गई थी। रविवार को थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। लेकिन उस दिन कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस छानबीन कर रही थी तब सोमवार को उनकी बाइक गांव से ही लगभग 1 किलोमीटर दूर रेवती नवागांव मोड़ के पास नाली के किनारे खड़ी हुई हालत में मिली। राहगीरों ने जब गाड़ी को संदिग्ध हालत में देखा तो धीरे-धीरे बात घुमका तक पहुंची और फिर गाड़ी चोरी होने के कारण तलाशते हुए जब रमेश वहां पहुंचा तो यह उनकी गाड़ी निकली ।

गाड़ी का नंबर प्लेट तोड़ दिया गया था। प्लेट को चोर द्वारा डिक्की में ही भर कर रखा गया था तो वहीं चाबी भी गाड़ी में ही लगी हुई थी। गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी के बाद पकड़े जाने के डर से चोर गाड़ी छोड़कर भाग गया है। क्योंकि यह गाड़ी सोमवार की सुबह देखी गई। रविवार को वहां पर कोई गाड़ी नहीं थी। पुलिस रिपोर्ट होने के बाद छानबीन को देखते हुए अज्ञात चोर गाड़ी को गांव से 1 किलोमीटर दूर छोड़ कर चला गया था। गाड़ी मिलने के बाद घर वालों व पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

You cannot copy content of this page