DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोमाटोला के एसएमसी सदस्य संजोग भुआर्य छत्तीसगढ़ पोर्टल पर हमारे नायक के रूप चयनित

मोहला एबीईओ देवांगन ने लिखी सोमाटोला भुआर्य की सफलता की कहानी

शिक्षक राजकुमार यादव से प्रेरित होकर संजोग ने दिया शाला विकास में अपना योगदान

मोहला।

    शासकीय प्राथमिक शाला सोमाटोला के शाला प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य संजोग कुमार भुआर्य को स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट सीजी स्कूल डॉट इन में स्थान मिला है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर कार्य कर रहे शाला प्रबंधन समिति के  सदस्यों को हमारे नायक के रूप में चयनित कर उनके कार्यों को प्रचार प्रसार किया जाता है।इसके तहत शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को शैक्षिक कार्य के अलावा वृक्षारोपण मोहल्ला कक्षा में बच्चों की नियमित उपस्थिति कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करना तथा टीकाकरण हेतु प्रेरित करने जैसा विभिन्न कार्यों को शामिल किया जाता है। 
      ब्लॉग लेखक राजेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला सोमाटोला के शाला प्रबंधन समिति के सदस्य संजोग कुमार भुआर्य बहुत ही सक्रिय सदस्य है जो सदैव शाला विकास कार्यों में सहयोग करता है।जब कोरोना के कारण स्कूल बंद था तब इन्होंने मोहल्ला कक्षा हेतु अपने भवन में बच्चों को बैठने की व्यवस्था की।साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति हेतु पालकों को प्रेरित भी किया।शाला की किचन गार्डन हेतु पौधा तथा गमला भी उपलब्ध कराया।जहां बच्चे कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया गया।इसके अलावा मोहल्ला कक्षा हेतु सैनिटाइजर की व्यवस्था इनके द्वारा पूर्व में की गई है। सोमाटोला के लोगो की शिक्षा के प्रति सक्रियता के लिए जिला मीडिया प्रभारी सतीष ब्यौहरे जी ने भी ग्रामीणों की तारीफ की है।
    सोमाटोला के शिक्षक यादव ने बताया कि मोहल्ला क्लास के सफल संचालन में सरपंच श्रीमती लता नेताम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमलता,दुरुग सिंह नेताम,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य संतोष भारद्वाज,उमेंदी राम,खलील बक्स,अशोक कुमार,प्रभु नेताम,दुष्यंत देशमुख,रमेश देशमुख,पुरंजन यदु,मनीराम यादव,धनेश्वरी देशमुख,बीना बाई,वली मोहम्मद तथा शिक्षा सारथी महेश भुआर्य अफरोज खान मनीषा धनकर और सेवंत सलामें की विशेष भूमिका रही है।
ज्ञात हो कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सी उपलब्धि सोमाटोला के नाम पहले से है। सोमाटोला कि ग्रामीण भी इस शिक्षा के प्रति काफी जागरूक है। इस अवसर पर विधायक इन्द्रशाह मण्डावी व समाज सेवी संजय जैन ने विभाग को बधाई प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page