DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर एवं वार्ड विकास हेतु विभिन्न मुद्दों को लेकर ध्यान दिलाने पार्षद टी ज्योति ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

दल्लीराजहरा – विगत दिनों दल्ली राजहरा प्रवास पर सांसद मोहन मंडावी को नेहरू नगर वार्ड 26 की पार्षद व जिला अपील समिति की सदस्य श्रीमती टी ज्योति ने नगर एवं वार्ड विकास हेतु विभिन्न मुद्दों की ओर ध्यान केंद्रित करवाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा है कि बालोद जिले की सबसे अधिक आबादी वाली हमारी लौह अयस्क नगरी आज मूलभूत सुविधाओं के लिए उच्च अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। पूरे जिले को खनिज न्यास प्रदत्त करने वाले नगर एवं मेरे निकाय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न विषयों पर आपका ध्यान आकर्षण करवाना चाहती हूं। उन्होंने मांग की है कि दल्ली राजहरा वार्ड 26 में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु रेल प्रशासन के द्वारा जमीन चिन्हित कर रेलवे बोर्ड को प्रपोजल  भेज दिया गया है। जिले में सबसे अधिक केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारी हमारे नगर में निवासरत हैं जिनमें वार्ड क्रमांक 26 में केंद्रीय कर्मचारियों की बहुतायत है। अतः अन्य जिलों की तरह यहां भी रेलवे भूमि में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करवाए जाने से कर्मचारियों के बच्चों का भविष्य तथा नगर के भविष्य को सवारने में मदद मिलेगी। दल्ली राजहरा से रायपुर जाने वाली लोकल ट्रेन द्वारा कोरोना महामारी के बाद केवल एक ही फेरा लगाया जा रहा है जिससे नगर वासियों को सफर में परेशानी हो रही है। क्योंकि अब परिस्थिति सामान्य है। लोगों को पूर्व की तरह तीन फेरे वाली लोकल की सौगात मिलने से सफर में सुगमता मिलेगी। वार्ड में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला नेहरू स्कूल में जीर्णोध्दार  एवं आसपास के बच्चों हेतु संचालित स्कूल की स्थिति जर्जर होने लगी है ।जिसमें जमीन समतलीकरण, मुख्य द्वार, चौकीदार, रंग रोगन की आवश्यकता है। इस विद्यालय का जीर्णोद्धार करवाकर ई क्लास हेतु सर्व सुविधा युक्त बनवाने से बच्चों का भविष्य सुधरेगा। इन मांगों को लेकर जल्द ध्यान देने व जनता की समस्याओं का निराकरण करने की मांग पार्षद टी ज्योति ने की है।

You cannot copy content of this page