DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जांच में खुलासा- भेजा में आग लगी नहीं थी लगाई गई थी, मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बालोद

गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेजा मैदानी में अश्वन साहू के घर में एक बैठक कमरे में शादी समान में 26 अप्रैल को आग लग गई थी। उस समय तो घटना का कारण अज्ञात था लेकिन जब बाद में पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की गई तो पाया गया कि ये आग किसी दुर्घटनावश नहीं लगी थी। बल्कि किसी के द्वारा लगाई गई है। घटनास्थल पर मिट्टी तेल यानी केरोसिन की दुर्गंध भी आ रही थी। तो वही गांव के एक व्यक्ति को घटना के बाद भागते हुए भी देखा गया था। जिस पर शक भी है कि आग उसी ने तो नहीं लगाई। पुलिस जांच के बाद फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 436 का केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। पुलिस जांच दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया। जांच पर पाया गया कि अशवंत साहू पिता स्व0 भरत लाल साहू उम्र 44 वर्ष निवासी भेजा मैदानी ने अपने लड़की दुलेश्वरी साहू के शादी में उपहार देने के लिए लकडी का सोफा सेट, दिवान, ड्रेसिंग टेबल, फ्रिज, टी टेबल खरीदा था। जिसे अपने घर के रेंगानी बैठक कमरा में रखा था। 25 अप्रैल को रात्रि करीब 11 बजे शादी की तैयारी करके सभी लोग सो गये। रात्रि करीब 2 बजे इसकी पत्नी गिलेश्वरी साहू उठकर देखी तो उपहार के लिए रखे सामान में आग जल रहा था। जिसे सहपरिवार मिलकर पानी डालकर बुझाये। आग खिड़की तरफ से लगी है। खिडकी के पास मिट्टी तेल का दुर्गन्ध आ रहा था। आग लगने से बैठक कमरा में रखे लकडी का सोफा सेट, दिवान, ड्रेसिंग टेबल, टी टेबल तथा एक क्विंटल चांवल कीमती करीबन 23,000/- रूपये का नुकसानी हुआ । आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नुकसान पहूंचाने के लिए जान बुझ कर लगाया गया है। घटना दिनांक 26 अप्रैल को रात्रि करीब 1.40 बजे गांव के नरेन्द्र कुमार यादव ने यशवन्त साहू के पडोसी नंद कशोर साहू को उसके घर की ओर से भागते देखा है। प्रार्थी द्वारा नंद किशोर साहू के ऊपर शक व्यक्त किया है । जांच पर प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण आदि से अज्ञात आरोपी के द्वारा प्रथम दृष्टिया अपराध सदर धारा 436 भादवि0 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

You cannot copy content of this page