DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- ओंकार महमल्ला के इस्तीफे के बाद अब नूतन किशोर साहू बनाये गए गुरुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष

बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के हाल ही के अध्यक्ष डॉ ओमकार महमल्ला द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद से इस रिक्त पद पर अब ग्राम सोनई डोंगरी के रहने वाले नूतन किशोर साहू को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्ति पत्र भी जारी हो गया है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश अनुसार नूतन किशोर साहू को आगामी आदेश तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि नूतन किशोर पूर्व प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के साथ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं। इस नियुक्ति पर जिला प्रभारी बीरेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर, विधायक संगीता सिन्हा , केसरी चन्द्राकर ,परस कोसरिया सत्येंद्र साहू, बसन्त साहू,हरिशपुरी गोस्वामी, मीना साहू, ललिता साहू, केदार देवांगन, प्रभात ध्रुवे जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेश्वरी साहू, तुकाराम साहू प्रदेश सचिव, ताम्रजध्वज यादव सहित अन्य लोगों ने हर्ष जताया। ज्ञात हो कि ओंकार महमल्ला पर दुष्कर्म व एसटी एससी एक्ट का मामला दर्ज होने के कारण उन्होंने स्वेच्छा से प्रदेश अध्यक्ष को अपना अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपा था। जिन्होंने बाद में फिर खुद थाने जाकर सरेंडर किया और जमानत पर रिहा हुए हैं।

You cannot copy content of this page