DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दर्दनाक – ट्रक की चपेट में आने से 12 वी के दो छात्रों की मौत

बिलासपुर- बिलासपुर के तखतपुर थाना के औरापानी में सोमवार रात एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 12 वी के 2 छात्रों की मौत हो गई। वहीं 5 छात्र घायल हो गए हैं। सभी घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि स्कूल में 12वीं की आंसर शीट जमा करने के बाद 7 छात्र पिकनिक मनाने के लिए औरापानी गए थे। वहां से लौटने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। अमोरी निवासी राकेश लहरे (20) पुत्र रामगोपाल और दुर्गेश कश्यप (20) अपने अन्य दोस्तों खाम्ही निवासी विनय ध्रुव, जितेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, नरेश अनंत और विकास साहू के साथ जरहागांव हाईस्कूल में सोमवार को 12वीं क्लास की आंसर शीट जमा करने के लिए गए थे। आंसर शीट जमा करने के बाद वहां से सभी ने पिकनिक स्पॉट बेलगहना के औरापानी घूमने जाने की योजना बना ली। पिकनिक मनाने के बाद अलग-अलग बाइक पर सभी छात्र रात करीब 9 बजे लौट रहे थे। वे बीजा के कपरी तालाब के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने राकेश लहरे और दुर्गेश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और वे अन्य दोस्तों की बाइक से जा टकराए। हादसे में राकेश और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दोस्त घायल हो गए। सभी घायलों की उम्र 19 से 20 साल के बीच के हैं ।

You cannot copy content of this page