DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो सड़क हादसे में दो की मौत- सोसाइटी से लौट रहे किसान को बाइक चालक ने मारी टक्कर तो खुटेरी की महिला की अछोटा में मौत

बालोद/ धमतरी। बालोद जिले के डौंडी ब्लाक के ग्राम गुदुम में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जो गुदुम सोसाइटी से खाद बीज लेने नाम लिखवाकर वापस पैदल घर जा रहा था। सड़क पार करते समय एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। मृतक किसान के भाई के मुताबिक किसान लिम्हाटोला का रहने वाला था। सुबह 11 बजे मेरे छोटे भाई नकुल पोया खाद बीज के लिए नाम दर्ज कराने ग्राम गुदुम सोसायटी पैदल आया था। काम होने पर वह 11.20 बजे सोसायटी के सामने मेन रोड तरफ जा रहा था, उसी समय ग्राम कच्चे तरफ से आ रहे मो0सा0 टी0व्ही0एस0 क्र0 सीजी 19 बीजे 7111 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाते मेरे छोट भाई नकुल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे दाहिने पैर के घुटने नीचे व मस्तक के पास गंभीर चोट आने पर ईलाज हेतु 108 एंबुलेंस में शासकीय अस्पताल डौंडी लाये। जहां पर डॉक्टर के द्वारा मृत्यु घोषित किये ।

रंग खुटेरी की महिला की अछोटा में मौत

दूसरी घटना धमतरी जिले के अछोटा पुल पर हुई। जहां बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक की ग्राम रंग खुटेरी की रहने वाली एक महिला सुमित्रा बाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ एक युवक भी था। जो घटना में घायल है। उक्त महिला का मूल निवास खुटेरी है। जहां वह लगभग तीन-चार साल पहले रहा करती थी। उनके पति का निधन हो जाने के बाद वह वहां अब नहीं रहती थी। वह धमतरी क्षेत्र में किसी गांव में रहती थी। पुलिस को उसके आधार कार्ड के जरिए रंग खुटेरी का पता मिला। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे अछोटा पुल के पास मोटर साइकिल CG05 AL 0371 ME को ट्रेक्टर चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में महिला सुमित्रा बाई की मौत हो गई। वही युवक कौशल दास घायल है। दूसरी घटना संबलपुर लिमतरा मोड़ में हुई जहा बाइक को टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे मेंबाइक सवार नवीन सिन्हा ग्राम धौराभांटा घायल हुआ।

You cannot copy content of this page