DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फाइनेंस कंपनी का वेल्थ मैनेजर ने की 13 लाख की गड़बड़ी , ग्राहकों से वसूली कर जमा नही किया क़िस्त, गुरुर थाने में गबन का केस दर्ज


गुरुर/ बालोद। गुरुर थाने में गांव में लोन बांटकर वसूली करने वाले फील्ड वर्कर वेल्थ मैनेजर के खिलाफ 13 लाख से अधिक रुपये के गबन व धोखाधडी का केस दर्ज हुआ है। शिकायत खुद कंपनी के प्रबंधक ने की है। आरोप है कि कर्मचारी, ग्राहकों से क़िस्त का पैसा तो लिया लेकिन उसे जमा नही किया। जब प्रबंधक को मामले की जानकारी हुई तो गड़बड़ी लाखो की सामने आई जिसके बाद उसने गुरुर थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

पढ़िए मामला क्या है
प्रबंधक मोनू रफेल पिता सामसन रफेल उम्र 36 वर्ष निवासी बुढापारा वार्ड नं0 18 बालोद ने पुलिस को बताया है कि मैं क्षेत्रीय ग्रामीण फायनेंशियल सर्विसेस के गुरूर शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हूं, जो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पंजीकृत संस्था है। जिसका पंजीयन क्र0 B-07-00627 है। हमारी संस्था ग्रामीणों को व्यवसाय हेतु लोन प्रदान करती है, जिसे उन्हे छोटी-छोटी मासिक किस्तों में लौटाना होता है। हमारी गुरूर शाखा में पिछले दो सालों से कार्यरत वेल्थ मैनेजर राजा बाबू शुक्ला पिता राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला उम्र 27 वर्ष निवासी हाटकर्रा, थाना कोरर जिला कांकेर (छ.ग.) जो फिल्ड में जाकर ग्राहकों को लोन देने व मासिक किस्त इकट्ठा करने का काम करता है, जो मार्च 2021 से दिनांक 15/05/2021 के मध्य राजा बाबू शुक्ला ने गुरूर क्षेत्र के 410 ग्राहकों से मासिक किस्त की राशि कुल 13,21,238 /- रूपये (तेरह लाख इक्कीस हजार दो सौ अडतीस रूपये) लेकर उसे ग्राहकों के लोन खाते में जमा नही किया है। इस प्रकार वह कंपनी का कर्मचारी होते हुए भी कंपनी के साथ धोखाधडी कर ग्राहकों की किस्त की राशि का गबन किया है।

You cannot copy content of this page