DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेत खदान से निकलते ही हाइवा के रास्ते को ग्रामीणों ने रोका ?….रेत खदान बन्द करने ग्रामीण लामबंद, देखें ग्रामीणों का आक्रोश भरा वीडियो

देखिये वीडियो

दादू सिन्हा,धमतरी। करेली गांव में एक बार फिर लोग रेत खदान के खिलाफ आंदोलित हो गए हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खदान से निकलते हाइवा का रास्ता रोक दिया और नारेबाजी करने लगे।कई घण्टो तक ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर के रखा। काफी समझाइश के बाद भी नाराज ग्रामीण हटने को तैयार नही हुए। लोगो की मांग है कि यहाँ का रेत खदान बन्द होना चाहिए। इससे पहले भी खदान के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन हुआ था। विपरीत स्थिति को देखते हुए ठेकेदार ने खुदाई और परिवहन बन्द कर दिया था। आज फिर से जब खुदाई और परिवहन शुरू हुआ तो फिर से विवाद खड़ा हो गया। जिला खनिज विभाग के अफसरों ने बताया कि यहाँ का खदान वैध है और विधिवत ठेके में दिया जा चुका है लेकिन ग्रामीण इसे चलने नही दे रहे हैं।


बहरहाल देर शाम स्थिति को संभालने क्षेत्र के एसडीएम बड़ी करेली केेे लिए रवाना हुए।

You cannot copy content of this page