DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक दिन बाद आने वाली थी बारात, हल्दी में प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग बेटी की शादी


बालोद। शुक्रवार को बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हल्दी में सूचना मिला था कि एक नाबालिग बालिका का विवाह हो रहा है। कल यानी शनिवार को बारात आने वाली है। बालिका का उम्र 18 वर्ष वर्ष पूर्ण नही हुआ है। सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवम बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में शाम 6 बजे टीम द्वारा आकस्मिक रूप से उक्त ग्राम पंचायत में पहुच कर बालिका का उम्र सम्बधी प्रमाण पत्र का अवलोकन किया गया।

जिसमें बालिका का उम्र 17 वर्ष 04 माह पाया गया। परिवार वालो को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई। साथ ही परिवार वालो से घोषणा पत्र व पंचनामा तैयार कर बाल विवाह रोका गया। उक्त कार्यवाही में परियोजना अधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी गुण्डरदेही सीमा सिंह, राजस्व विभाग गुण्डरदेही से राजस्व निरीक्षक गंगाधर, पटवारी भूमिका ठाकुर, थाना गुण्डरदेही से सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षक तुकेश्वर साहू, बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी नरेंद्र साहू, परामर्शदाता अश्लेखा देवांगन, चाइल्ड लाइन परामर्शदाता भामनी साहू, टीम मेम्बर गिरधारी ग्राम के सरपंच, कोटवार,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page