DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.BREAKING.NEWS- दिनदहाड़े युवक की गला रेत कर हत्या, कंवर चौकी क्षेत्र में अरकार में हुई घटना, अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात आ रही सामने

बालोद/ गुरुर। बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के कवर चौकी क्षेत्र के ग्राम अरकार में एक युवक की दिन दहाड़े सड़क पर ही हत्या हो गई है। युवक की पहचान धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी के रहने वाले नीलध्वज साहू के रूप में हुई है। हत्या किसने की इसका अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय कंवर चौकी पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना अर कार के शराब दुकान के सामने ही हुई है। मृतक के साथ उनका एक दोस्त ओंकार साहू भी था जो शराब लेने के लिए दुकान की ओर गया था। उसके आते तक किसी ने इसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जाता है कि किसी से पैसों के लेनदेन को लेकर दोनो अरकार की ओर आए थे और रास्ते में शराब दुकान के पास रुके। मृतक सड़क पर ही था और दोस्त शराब लेने गया था वापस आते तक इसकी हत्या हो गई थी।

You cannot copy content of this page