DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित विभाग के
अधिकारियों को दिए निर्देश

बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल राजस्व, पुलिस, परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास कर जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी एवं पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु की जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, एडीशनल एसपी श्री अशोक जोशी, संयुक्त कलेक्टर श्री डी आर ठाकुर एवं श्रीमती पूजा बंसल सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिले मे सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत सड़कों में विचरण करने वाले घुमन्तु मवेशियों की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध मंे जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा इस संबंध में की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मरकाटोला से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 का मरम्मत एवं उस स्थान पर रात्रि में प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को बालोद शहर के दल्लीराजहरा चैक में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने कार्यापालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मार्ग में संकेतक आदि लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को दुर्घटना होने के पश्चात् प्रभावित लोगों के तत्काल मदद पहुँचाने के लिए भी पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीशनल एसपी श्री अशोक जोशी ने जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियानों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जिले के स्कूलों एवं महाविद्यालयों तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी।

You cannot copy content of this page