DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील इकाई डौंडीलोहारा सिन्हा डढ़सेना समाज के द्वारा डॉ. बी .एल. साहसी व्याख्याता को किया सम्मानित

बालोद। आज छत्तीसगढ़ डढ़सेना सिन्हा कलार समाज का मंडल स्तरीय बैठक नगर डौंडी लोहारा के पुराना हॉस्पिटल के सामने पटेल( मरार) भवन में प्रातः 11:00 बजे आयोजित की गई। इस अवसर पर मंडल व जिला पदाधिकारीयों एवं सामाजिक बंधुओं, माताओं द्वारा माता बहादुर कलारीन व सहस्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चमन सिंह सिन्हा, मंडलेश्वर डां कंवल सिन्हा सहित बहुत सारे पदाधिकारी गण उपस्थिति थे। जिनके द्वारा कार्य संपादित किए गए। जिला अध्यक्ष चमन सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि- समाज को सिर्फ बेटी रोटी तक सीमित नहीं होना चाहिए, समाज के हर व्यक्ति को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण में अग्रणी बनाने पहल की जरूरत है। साथ में मंडलेश्वर कंवल सिन्हा ने कहा कि- हम सबको समाज हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। इस बैठक में जिला महामंत्री चंद्रहास सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष हरदेव लाल सिन्हा, मंडलेश्वर गुरुर चंदन लाल सिन्हा, भवन निर्माण समिति जिला अध्यक्ष देवलाल सिन्हा, जिला कोष निरीक्षक घनश्याम सिन्हा, संरक्षक गोकरण सिन्हा, सचिव हीरालाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष मोहन सिन्हा ,जिला कार्यकारिणी सदस्य माहरु राम सिन्हा मीडिया प्रभारी गौतम सिन्हा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर बी.एल.साहसी(व्याख्याता) को छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न मिलने पर तहसील इकाई डौंडी लोहारा मंडलेश्वर एवं स्वजातीय बंधुओं व माताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । डॉक्टर सिन्हा मंडलेश्वर ने कहा कि यह हमारे समाज का गौरव और उनके द्वारा समाज के लिए जो कार्य किया गया है वहअनुकरणीय है। साथ में इस क्षेत्र के सदस्य गण जिनमें विशाल सिन्हा, हरेश्वर सिन्हा, अशोक सिन्हा, रामगुलाल सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, मुंजन सिन्हा, सरयू सिन्हा सहित तहसील इकाई के बहुत सारे स्वजातीय बंधु कार्यकर्ताएं एवं माताएँ उपस्थित रही। जिन्होंने सामाजिक प्रकरण निपटाया साथ में आय- व्यय का लेखा जोखा संबंधी सामाजिक पटल पर चर्चा की गई। तथा अध्यक्ष के अनुमति से सामाजिक व अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर समाज को सक्रिय व अग्रणी बनाने के संबंध में योजना बनाई गई। इसके साथ ही कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page