DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी का झांसा देकर अनाचार ,17 साल की नाबालिक लड़की की शिकायत पर लोहारा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डौंडीलोहारा। लोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की एक नाबालिग लड़की से अनाचार का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर अक्टूबर से लगातार आरोपी नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। टीआई आरपी यादव ने बताया कि नाबालिग और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं इसलिए नाम पता का खुलासा नहीं कर सकते। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 363, 366, 376 (2 ) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है । आरोपी की उम्र 21 साल है। रिमांड पर भेजा गया है। शादी का प्रलोभन देकर युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ यह हरकत की। जो पकड़ा गया है। पीड़िता का बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page