DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन का हुआ गठन, जिला अध्यक्ष बने रामनारायण उइके

बालोद। गुरूर गोंडवाना भवन में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन का गठन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष रामनारायण उइके, उपाध्यक्ष नीति उइके, सदस्य जागेश्वर सेवता, ब्लॉक अध्यक्ष उज्ज्वल नेताम, सचिव देव कुमार, मीडिया प्रभारी दीपेश कुमार नेताम, संयोजक जागेश्वर नागवंशी को बनाया गया।
जिलाध्यक्ष रामनारायण ने कहा कि यह यूनियन बालोद जिले में छात्र हित की लड़ाई के साथ-साथ समाज मे हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बनाया गया है। पढेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे इस नारे के साथ गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन काम करेगी।

You cannot copy content of this page