DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- देखिये कैसे होगा इस बार बालोद में राज दशहरा उत्सव , क्या-क्या होगा आयोजन में, 10 फीट का जलेगा सरदार पटेल में रावण, कोरोना से निपटने और क्या रहेगा इंतजाम

बालोद। नगर पालिका प्रशासन व राज दशहरा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में इस बार कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए परंपरागत तरीके से राज दशहरा मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पहले जहां 35 से 40 फीट तक रावण का पुतला जलाया जाता था, वहां इस बार शासन के निर्देशों को ध्यान में रखकर 10 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। राज दशहरा उत्सव समिति इस संबंध में तैयारी में जुट गई है। इस बार सरदार पटेल मैदान में ही आयोजन होना है लेकिन वहां पर पहले जहां हजारों की भीड़ रहती थी वहां सिर्फ सरकार के नियमों के मुताबिक 50 लोगों को ही मौजूद रहने की इजाजत होगी। भीड़ नहीं रहेगी। योगी परिवार जो दशहरा उत्सव में पूजा करते हैं, वहीं मौजूद रहेंगे। अतिथियों को भी आमंत्रित नहीं किया जाएगा। यानी कोई अतिथि नहीं बनाए जाएंगे।


DAILY BALOD NEWS के जरिए
राज दशहरा उत्सव समिति व नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के इस संकट से निपटते हुए हमें दशहरा मनाना है। इसलिए जो भी नियम तय किए गए हैं उनका पालन जरूरी है। भीड़ बिल्कुल नहीं बढ़ानी है। 50 लोगों से ज्यादा को मैदान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो भी वहां आएंगे उनका थर्मल स्कैनर से तापमान भी जांचा जाएगा। जिनका तापमान अधिक होगा उन्हें बाहर किया जाएगा तो वहीं इस बार रामलीला मंडली की औपचारिक प्रस्तुति मैदान पर ही होगी। शोभायात्रा वगैरह इस बार नहीं निकलेगी।

निगरानी के लिए 4 सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे

राज दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि आयोजन स्थल पर 4 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग होती रहे। इसके अलावा आतिशबाजी का प्रदर्शन भी होगा। लेकिन लोगों से निवेदन किया गया है कि वह मैदान में आतिशबाजी देखने के लिए नहीं आएंगे बल्कि अपने घर पर रहकर आंगन या छत से आतिशबाजी का नजारा देखें।

लाइव फेसबुक और यूट्यूब में प्रसारण की भी तैयारी

फ़ाइल फ़ोटो

अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने dailybalodnews.com को बताया कि इस बार आयोजन स्थल में भीड़ नहीं बढ़ानी है। इसलिए लोगों को सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म के जरिए राज दशहरा उत्सव का आनंद मिल सके इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए फेसबुक या फिर यूट्यूब व अन्य माध्यम से लोगों को घर बैठे लाइव लिंक व्हाट्सएप या यूट्यूब पर भेज कर राज दशहरा उत्सव को दिखाया जा सकेगा। ताकि लोगों की इच्छा अधूरी ना रहे कि वह उत्सव ना देख पाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस परिस्थिति से निपटने के लिए सबका साथ और समझदारी जरूरी है। इसलिए आने वाले सभी पर्व सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से ध्यान में रखते हुए मनाएं ताकि कोरोना पर्व पर भारी नही बल्कि हम सभी की जागरूकता कोरोना पर भारी हो। जिससे हम कोरोना को मात देकर स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।

You cannot copy content of this page