सोंहपुर में विधायक ने किया सुगम पथ योजना का भूमिपूजन व अखंड रामधुनी का शुभारंभ


गुरुर/बालोद। रविवार को संजारी बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में ग्राम सोंहपुर में मुख्यमंत्री सुगम पथ योजनांतर्गत हाईस्कूल पहुँच मार्ग सीमेंटीकरण कार्य (लागत 18.55 लाख) का…

मोदी बर्थडे- भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होगा विभिन्न आयोजन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से होगा कार्यक्रमों का आरंभ बालोद। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता…

अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज के सेवानिवित्त शिक्षकों का सम्मान समारोह


दल्लीराजहरा। ग्राम कुसुमकसा में सेवानिवित्त शिक्षकों का सम्मान समारोह अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज जनपद सदस्य संजय बैस के मुख्यातिथि में रखा गया। कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे, भारतीय जनता…

विश्व प्राथमिक सहायता दिवस का आयोजन, देखिये कैसे स्कूलों में कोई दुर्घटना हो तो कैसे करें प्राथमिक उपचार


बालोद। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के तत्वाधान में राज्य सचिव रेडक्रास रायपुर दीपक अग्रवाल आई.ए.एस., कलेक्टर सह अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद जन्मेजय महोबे, मुख्य चिकित्सा एवं…

8 साल बाद भर्ती की आस:एसआई के 975 पदों पर होगी नई भर्ती, पीएचक्यू ने बनाई कमेटी


रायपुर- छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 975 पदों पर भर्ती के लिए राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। भर्ती के लिए डीजीपी डीएम अवस्थी ने शनिवार को ही…

ये जरूरी है जनाब – इस समाज ने उठाया रेलवे का मुद्दा बालोद जिले में चलने वाले ट्रेन का फेरा बढ़ाने की मांग


बालोद/दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ निषाद समाज ने राजहरा से दुर्ग तक चलने वाले डेमू ट्रेन को दो बार चलाए जाने की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे लेकर डीआरएम…

दो लोगों की लापरवाही से गई 12 साल के बच्चे की जान, डौंडी पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर


बालोद/डौंडी - जमीन मालिक व प्रोजेक्ट मैनेजर की लापरवाही से सल्हाईटोला ओवरब्रिज के पास 25 जुलाई को पानी टंकी में डूबने से खिलेन्द्र कुमार भुआर्य (12 व॰र्ष) निवासी जवाहर पारा…

बरसते पानी में धर्मांतरण के खिलाफ पैदल यात्रा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम रमन सिंह सहित कई दिग्गज के साथ पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू भी हुए शामिल


बालोद/रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। वहीं भाजपा इस पर कांग्रेस सरकार पर संरक्षण देने का आरोप लगा रही है। इस मुद्दे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

सीएम की घोषणा – नगरी के कोटेश्वर धाम में औषधीय प्रसंस्करण और प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा


वैद्यराजों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएंकोटेश्वर धाम में वैद्यों के लिए विश्रामगृह का निर्माण होगा और धान खरीदी केंद्र खुलेगा कोटेश्वर धाम को 4 हेक्टेयर क्षेत्र में…

देश का ऐसा पहला उदाहरण – नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बना है विशाल मानव निर्मित जंगल,15 सितम्बर को शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री बघेल


 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बनाया गया था प्रस्ताव, डीएमएफ-एडीबी की राशि से हुआ कार्य 2500 एकड़ क्षेत्रफल में लगाए गये 83 हजार से अधिक पौधेतैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने किया साइट निरीक्षणपर्यावरण के पुनः संरक्षण अथवा इकोलॉजिकल रीस्टोरेशन के लिए नजीर, किस तरह से खनन आधारित प्रोजेक्ट को नेचुरल हैबिटेट के रूप में बदला जा सकता है इसका अनुकरणीय उदाहरण दुर्ग- देश में पर्यावरण की मानव निर्मित विशाल धरोहर दुर्ग जिले में बनी है नंदिनी की खाली पड़ी खदानों की जमीन  में यह प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है।लगभग 3.30 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए डीएमएफ तथा अन्य मदों से राशि ली गई है। पर्यावरण संरक्षण के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया। यह प्रोजेक्ट देश दुनिया के सामने उदाहरण है कि किस तरह से निष्प्रयोज्य माइंस एरिया को नेचुरल हैबिटैट के बड़े उदाहरण के रूप में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 सितंबर को इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे पौधरोपण भी करेंगे।उल्लेखनीय है कि 17 किलोमीटर क्षेत्र में फैले नंदिनी के जंगल में पहले ही सागौन और आंवले के बहुत सारे वृक्ष मौजूद हैं। अब खाली पड़ी जगह में 83,000 पौधे लगाये गये हैं। इसके लिए डीएमएफ-एडीबी से राशि स्वीकृत की गई कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि 83000 पौधे लगाये जा चुके हैं। 3 साल में यह क्षेत्र पूरी तरह जंगल के रूप में विकसित हो जाएगा। यहां पर विविध प्रजाति के पौधे लगने की वजह से यहां का प्राकृतिक परिवेश बेहद समृद्ध होगा। श्री गणवीर ने बताया कि यहां पर पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाए गये हैं जिनकी उम्र काफी अधिक होती है साथ ही हर्रा, बेहड़ा, महुवा जैसे औषधि पेड़ भी लगाए गये हैं।पक्षियों के लिए आदर्श रहवास- श्री गणवीर ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट को इस तरह से विकसित किया गया है कि यह पक्षियों के लिए भी आदर्श रहवास बनेगा तथा पक्षियों के पार्क के रूप में विकसित होगा। यहां पर एक बहुत बड़ा वेटलैंड है जहां पर पहले ही विसलिंग डक्स, ओपन बिल स्टार्कआदि लक्षित किए गए हैं यहां झील को तथा नजदीकी परिवेश को पक्षियों के ब्रीडिंग ग्राउंड के रूप में विकसित होगा। आज कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।इको टूरिज्म का होगा विकास- इसके साथ ही इस मानव निर्मित जंगल में घूमने के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी। इसके लिए भी आवश्यक कार्य योजना बनाई गई है ताकि यह छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु देश के सबसे बेहतरीन घूमने की जगह में शामिल हो सके।अहिवारा महाविद्यालय के नये भवन एवं रेस्ट हाउस का भी लोकार्पण- इस अवसर पर मुख्यमंत्री अहिवारा में महाविद्यालय भवन का भी लोकार्पण करेंगे। इसे 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। साथ ही रेस्ट हाउस भी लगभग 1.30 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसका भी लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसकी तैयारियों का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया। इस दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page