DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डी-मैक्स में मना लोहड़ी त्योहार:सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सद्भाव का अद्भुत उदाहरण किया पेश

सभी धर्म एक हैं और हम सब एक हैं की तर्ज पर संस्था मनाती है हर त्योहार

अनेकता में एकता का भारत की विशेषता का सच्चा मिशाल पेश कर रही है मातृशक्ति

शेखर गुप्ता,दल्लीराजहरा। दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब डी-मैक्स में एक बार फिर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सद्भाव का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। यहां हर समाज और हर धर्म के त्योहार पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पंजाबी समाज का पावन पर्व लोहड़ी मंगलवार को क्लब प्रांगण में बहुत ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर डांस और जुंबा क्लास से जुड़े सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर यह शपथ ली कि “सभी धर्म एक हैं और हम सब एक हैं।” कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सलवार-सूट पहनकर गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण पंजाबी संस्कृति के रंग में रंग गया। लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर सभी ने उसके चारों ओर नृत्य किया और सिंह समाज को यह दिन समर्पित किया। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कला, नृत्य और संगीत समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। डी-मैक्स डांस क्लास के माध्यम से समय-समय पर सभी धर्मों और समाजों के त्योहार मनाकर आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश लगातार दिया जा रहा है, जो आज के समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। सभी ने एक कविता के साथ लोहड़ी त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएंदी
अग्नि जले, मन उजियारे हों,
लोहड़ी लाए खुशहाली।
ढोल बजे, गिद्दा लहराए,
मिले संस्कृति की डाली।
मक्के दी रोटी, सरसों साग,
मीठी रेवड़ी, मूंगफली।
प्यार बाँटें, भेद मिटाएँ,
यही लोहड़ी की असली कली।
ना धर्म बड़ा, ना जात बड़ी,
इंसानियत सबसे ऊँची।
हम सब एक हैं, यही संदेश,
लोहड़ी ने फिर से सौंपी।

You cannot copy content of this page