DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव ने किया राज्यपाल का आत्मीय अभिनंदन

बालोद। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी के उद्घाटन में पहुंचे थे। जहां हेलीपेड आगमन पर जिला मुख्य आयुक्त राकेश कुमार यादव ने उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। श्री यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल शामिल हुए माननीय राज्यपाल के आगमन के लिए आभार जताया है। साथ ही उन्होंने आयोजन की जानकारी देते हए कहा कि बालोद जिले के ग्राम दुधली में गुरुवार से भारत का पहला राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी भव्य रूप से शुरू हो गया। यह ऐतिहासिक आयोजन 9 से 13 जनवरी तक चलेगा। जंबूरी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कुछ विदेशी दलों के करीब 15 हजार रोवर-रेंजर भाग ले रहे हैं। जंबूरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत करना है। आयोजन स्थल पर तंबू नगरी बसाई गई है, जहाँ प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। जंबूरी के दौरान साहसिक गतिविधियाँ, सामाजिक सेवा कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कौशल विकास कार्यशालाएँ और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक भी विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिल रही है।
यह आयोजन न केवल स्काउट-गाइड आंदोलन के लिए मील का पत्थर है, बल्कि बालोद जिले और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान भी दिला रहा है।

You cannot copy content of this page