DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल की सड़क में सेंध, साल भर भी नहीं टिक पाई 4.50 करोड़ की सड़क

ठेकेदार सहित विभागीय अधिकारी सवालों के घेरे में, ग्रामीणों में आक्रोश

दीपक देवदास,गुरुर । गुरूर ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में दमकसा से पेटेचूआ मार्ग का निर्माण किया गया है। 6.80 किलोमीटर दूरी के इस मार्ग के निर्माण में 4.50 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च की गई है। हर्ष कंस्ट्रक्शन धमतरी द्वारा काम किया गया है और हाल ही में 6 दिसंबर 2025 को काम पूर्ण दिखाया गया है। 7 अप्रैल 2025 को काम शुरू हुआ था ऐसी जानकारी कार्यस्थल पर लगे बोर्ड में उल्लेख है। देख सकते हैं कि साल भर भी नहीं हुआ है और सड़क जवाब देने लगी है। मामले की जानकारी मिलने पर जब हमने मौके पर जाकर देखा तो ग्रामीणों की शिकायत साहू पाई गई। डामर इतनी कम डाली गई है कि अभी एक महीने के भीतर ही सड़क से गिट्टियां उखड़ने लगी है। हाथ से ही आप सड़क से गिट्टी खींचकर निकाल सकते हैं। इससे पता चलता है कि उसकी मजबूती कितनी है। इस करोड़ों के काम में की गई धांधली को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और संबंधित ठेकेदार के अलावा विभागीय अधिकारी भी सवालों के घेरे में है। मामले में लीपापोती करने की तैयारी भी की जा रही है। शिकायत कर्ता बड़भुम सरपंच शिला संदीप यादव, रामाधार कुंजाम, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नागेश सलाम, जीवन , प्रमोद कुंजाम, सुरेश कुरेटी, शिवम कुरेटी , प्रभु कुरेटी, भगवान सिंह मंडावी, नरेंद्र बघेल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि वनांचल क्षेत्र होने और किसी तरह की निगरानी ना होने का फायदा संबंधित ठेकेदार ने जमकर उठाया है। भोले भाले ग्रामीणों के सामने भ्रष्टाचार को अंजाम देकर काम पूरा करके निकल गए हैं।

काफी कम समय में काम किया गया है और यही वजह है कि कम समय में यह सड़क अपनी गुणवत्ता खो बैठी है। जब भी कोई सड़क बनती है तो कम से कम 5 साल तक मेंटेनेंस का जिम्मा संबंधित ठेकेदार का होता है । पर यह सड़क तो 5 महीने भी नहीं टिक पाई है । 6 दिसंबर को निर्माण पूरा हुआ है और 6 जनवरी के पहले ही पूरी सड़क से मानो रेतीली गिट्टी की चादर बन गई है। सड़क पर सिर्फ धूल और गिट्टी के छोटे-छोटे टुकड़े नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि विभाग संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

You cannot copy content of this page