DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोलरो में गांजा छिपाकर गांजा ले जाते बिहार के दो तस्कर पुरूर में पकड़ाए, 31 पैकेट से निकला 74 किलो गांजा

मलकानगिरी उड़ीसा, से जगदलपुर बस्तर, के रास्ते गांजा ले जाकर बिहार में खपाने की थी साजिश

गुरुर। पुरूर पुलिस ने बिहार के दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। जो बोलेरो में छिपाकर 74 किलो गांजा ले जा रहे थे। आरोपी दिलीप कुमार यादव पिता नथुनी यादव उम्र 24 वर्ष ग्राम बुधनपुरवा थाना कोतवाली बक्सर जिला बक्सर (बिहार) और सिडू खान पिता सफुल्ला खान उम्र 30 साल ग्राम चोंगाई थाना मुड़ार जिला बक्सर (बिहार) पकड़े गए हैं।अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वालों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। 24 सितम्बर के 5 बजे मुखबीर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सुचना मिला कि एक सिल्वर रंग की महिन्द्रा बोलेरो वाहन कमांक MP-04-BA-1911 जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं, जो अपने वाहन की ऊपर गुप्त चेम्बर बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखा हुआ है, जो अवैध मादक पदार्थ गांजा को मलकानगिरी, उड़ीसा से जगदलपुर, कोण्डागांव, केशकाल की रास्ते रायपुर की ओर जा रहे है। सुचना पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के हमराह पुलिस स्टाफ के ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन.एच.30 मार्ग पर पहुंचकर वाहनों को रोककर नाकाबंदी कर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी। उसी दौरान एक सिल्वर रंग की महेन्द्रा बोलेरो आया जिसे स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार चला रहे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप कुमार यादव पिता नथुनी यादव उम्र 24 वर्ष बताया एवं बगल में बैठा व्यक्ति अपना नाम सिडू खान बताये । उक्त दोनो व्यक्तियों को कड़ाई से पुछने पर अपने वाहन की ऊपर गुप्त चेम्बर बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखना बताये। गुप्त चेम्बर को खोलने पर कुल 31 पैकेट छोटे बडे आकार में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 74 किलोग्राम कीमती 7,40,000/रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो और अन्य दस्तावेज जब्त किया गया। धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, आर० लिखन साहू, गुणेश यादव, किशोर साहू, संदीप यादव, कुलदीप नागवंशी, पुष्कर तिवारी, उमाशंकर जारके की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page