ग्राम पंचायत ओरमा की घास भूमि, आबादी जमीन पर अतिक्रमण हटवाने के लिए ब्लॉक युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन



बालोद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ओरमा में कुछ लोगों द्वारा शासकीय घास जमीन , आबादी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। जिससे गांव के वरिष्ठ ग्रामीण जन आम लोगो में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा सोमवार को बालोद एसडीएम ऑफिस में जाकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम यह कहा गया है कि जल्द से जल्द अतिक्रमणकारियों
से शासकीय भूमि पूरी तरह से खाली कराया जाये। अगर प्रशासन इस पर जल्द कार्यवाही नही करता है तो ब्लॉक युवा कांग्रेस, ग्रामीण के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

आवेदन देने वालो में ब्लॉक युवा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं ओरमा के निवासी मोहनीश पारकर, नेम लाल साहू ग्राम समिति अध्यक्ष, पूर्व उपसरपंच मनोज कुमार माली, गोरे लाल, महादेव निषाद पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष, कैलाश निषाद, मन्नू लाल, खुलेश्वर, धनु लाल, मोहन लाल, त्रिलोचन, मानिलाल, लोकेश साहु, कुलेशवर कुंभकार, हेमलाल पारकर, सहित अन्य ग्रामीण बारिश में भीगते हुए एसडीएम के पास पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page