स्वास्थ्य विभाग को रिलायंस फाउंडेशन ने दिया ग्लूकोज, सैनिटाइज़र व मास्क



बालोद। कोरोना महामारी के चलते आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है इस कोरोना काल की स्थिति मे जो हमारे स्वास्थ विभाग के डॉक्टर, स्टाफ नर्स, सफाईकर्मी तथा कर्मचारी आदि अपनी कार्यो की भूमिका अदा कर रहे है और अपनी दिन रात सेवा दे रहे है | कोविड़ 19 के संक्रमण को रोकने व नियंत्रित करने के लिए हमारे स्वास्थ्य अमला अपनी सेवा पूर्ण रूप से दे रहे है वही स्वमसेवी संस्थाएँ तथा समाजसेवी संस्था भी प्रयासरत है ऐसे में रिलायंस फाउंडेशन भी अपनी तरफ से स्वास्थ विभाग को 5000 ग्लुकोन् डी तथा 1000 नग सेनेटाइजर और कुछ दिन पहले 8000 मास्क निशुल्क मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेट के रूप में दिया गया |इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि भूपेंद्र साहू तथा मैनेजर दीपक केकन् को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जल्द से जल्द मास्क, सैनिटाइज़र तथा ग्लुकोन् डी को बटवाने की बात की |

You cannot copy content of this page