Thu. Sep 19th, 2024

संजय साहू अंडा
अंडा। बेमौसम हो रही बारिश से किसानों की फसल चौपट हो गई। किसान अपने धान की फसल को काटकर खेत में रख चुके थे और कुछ काट रहे थे। वहीं आधी तुफान आने से पुरी फसल ध्वस्त हो गई । ये हाल गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम देवरी (ख) के किसान अपने खेतों में 70 से 80 प्रतिशत गर्मी के दिनों में धान की फसल लगाते हैं। इस बार भी ग्राम देवरी (ख) के किसान फसल लगाये हैं। वहीं लगातार 5 दिन से अभी बेमौसन लगातार बारिश होने से किसानों की सफल बर्बाद हो गई क्योंकि पुरी फसल फक चुकी हैं। जिसे किसान काटने की तैयार कर रहे थे। लेकिन अचानक बारिश होने के कारण खेतों में पानी अधिक मात्रा में पानी भर गया हैं और धान की सफल डूब गई हैं। जिसे लेकर किसान भारी चिंचित हैं।

ये हैं किसान
जीवन लाल देशमुख 5 एकड़, हेमलता देशमुख 1 एकड़, बुलाकी साहू 5 एकड़, निलेश्वर द्विवेदी 2 एकड़, मुलेश साहू 4 एकड़, छन्नु देशमुख 4 एकड़, प्रेम लाल साहू 35 एकड़, चुम्मन देशमुख 12 एकड़, महेन्द्र साहू 4 एकड़ के साथ ही गावं के और अन्य किसानों भी धान की फसल लगाये थे।

ग्राम देवरी (ख ) के किसान जीवन लाल देशमुख ने बताया कि वह 5 एकड़ में सफल लगाये थे, जो पुरे धान की फसल बर्बाद हो गई, जो मैं बैक से केसीसी पटाने के लिए लायक कोई आवक नहीं हैं। किसान अब करे तो करे क्या? अब बीमा कम्पनी या राजस्व विभाग किसान को मुआवजा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। जीवन लाल देशमुख ने बालोद कलेक्टर से फोन से बात किया। वह अपना परेशानी बताया। कलेक्टर ने किसान का परेशानी को सुनकर तुरंत उसे कहा कि इस मामले को गुण्डरदेही तहसीलदार,पटवारी, आरआई इन सभी को अभी निरीक्षण करवाने भेजता हूँ, जो भी नुकसान हुआ होगा उसका सर्वे करके आपको बता दिया जायेगा।

Related Post

You cannot copy content of this page