Sat. Sep 21st, 2024

मिडिल स्कूल नेवई में मनाया गया विश्व विद्यार्थी दिवस, पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर किया ऑनलाइन आयोजन

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई में ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। “अगर सूरज की तरह चमकना है तो, पहले सूरज की तरह तपना सीखो।” मिसाइल मेन के नाम से जानें जाजे वाले भारत के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम 2002-2007 तक भारत की जनता के वो प्रकाशमान सितारे थे जिनका स्वयं का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। परंतु भारत की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में देश के लिए उन्होंने बहुत बडा योगदान दिया।


शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई की शिक्षिका डॉ नीलाजंना जैन ने आनलाइन कार्यक्रम में विधार्थियों को कलाम के जीवन से परिचित कराते हुए किस तरह अपने जीवन में भी कितनी ही कठिन परिस्थितियाँ आ जाए पर हमे लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रयास करते रहना चाहिए। इसरो के लिए दिया गया उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके नेतृत्व में रोहिणी -1 का लांच, प्रोजेक्ट डेविल और प्रोजेक्ट वेलिएंट, मिसाइलें अग्नि और पृथ्वी बनाकर देश की सामरिक शक्ति को बढाया। इनके कुशल नेतृत्व में पोखरण मे भारत ने अपना दूसरा सफल परीक्षण किया। बच्चों से उन्हें बहुत लगाव था, वे उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का मंत्र देते थे। वे एक राष्ट्रीय शिक्षक के रूप में हम सब के पथ प्रदर्शक रहे। उन्होंने अपने ही कथन को अपने निजी जीवन मे चरितार्थ कर दिखाया। सूर्य की तरह जलकर ही वह सूर्य की तरह चमके और इस देश को अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से आलोकित कर गए।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख जी.के.बैस, शशिकला वर्मा, रजनी यादव, उषाकिरण कौशिक, ज्योति वर्मा, अमृता यादव, पंकज, भूपेश, साक्षी, श्वेता, हर्ष, लोकेश्वर आदि सहित 57 बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीलाजंना जैन द्वारा किया गया।

Related Post

You cannot copy content of this page