DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये हैं घीना के श्रवण कुमार! स्वयं के साधन और खर्चे पर गांव के बुजुर्गों को कराया राजिम और चंपारण का दर्शन

बालोद। श्रवण कुमार की कहानी कौन नही जानता। जिन्होंने अपने माता पिता को चारों धाम की यात्रा कराया, वो भी अपने कंधे पर उठाकर। उसी प्रकार ग्राम घीना के समाज सेवी, मददगार व हितचिंतक डालचंद जैन ने भी घीना के सभी वृद्ध तथा वृद्धाओं को अपने स्वयं के वाहन से श्री राजिम धाम तथा श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित चम्पारण्य धाम की यात्रा कराई। यह पुनीत कार्य रविवार को पितृ पक्ष के पंचमी को सम्पन्न हुआ। पितरों के इस पावन पक्ष में श्री जैन ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए शारीरिक रूप से निर्बल व असहाय बड़े बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का सुख देकर अनुकरणीय कार्य किया है। ग्राम के रूपसिंह रावटे ने बताया श्री जैन का यह कार्य समाज को एक अपूर्व संदेश प्रदान करता है। उनके द्वारा समय-समय पर समाज सेवा के कई तरह के कार्य किए जाते हैं। पहले भी उन्होंने अपने पोती के जन्मदिन पर राहगीरों को हेलमेट का निशुल्क वितरण कर यातायात जागरूकता को लेकर भी पहल की थी।

You cannot copy content of this page