A DIGITAL MEDIA

बालोद जिले (छत्तीसगढ़) का विश्वसनीय डिजिटल मीडिया 9755235270/7440235155

Advertisement

आम आदमी पार्टी बालोद के नामी नेता :छोटे केजरीवाल के नाम से जाने जाने वाले जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन का पार्टी के प्रति आक्रोशित बयान आया सामने, जानिए पूरा मामला…

जिले भर में सभी राजनैतिक गलियारों में उड़ रही चर्चाएं,क्या आप नेता पंकज जैन दे सकते है इस्तीफा

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही पार्टी में विरोध करने लगे आप के दिग्गज नेता पंकज जैन

पार्टी के प्रति अपना सर्वस्व त्याग,धूप छांव पानी बरसात में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की राय लिए बिना,पार्टी ने सभी संघर्षशील कार्यकर्ताओं से बात किए बिना यह नियुक्ति की – पंकज जैन

राजनैतिक गलियारों में इस बयान से मची खलबली,सूत्रों की जानकारी अनुसार पंकज जैन दे सकते है इस्तीफा

बालोद :- आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश कमिटी की नई कार्यकारणी की घोषणा की है,जिसमे गोपाल साहू को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिली है। इसके बाद से आप नेता पंकज जैन का अक्रोषित बयान सामने आया है, उन्होंने कहा की पार्टी को जिन्होंने छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर जिन मेहनती संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने स्थापित किया,पार्टी के प्रति अपना तन,मन,धन सब लगा कर अपना सर्वस्व त्याग धूप छांव पानी बरसात हर समय संगठन को मजबूत करने मेहनत करते रहे,जिन्होंने पार्टी के हित में वर्षो से लगन होकर काम कर रहे है उनका मान सम्मान को ठेस पहुंचा है।
प्रदेश की नई कार्यकारणी घोषित करने से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं से राय लिया जाना था,ताकि पार्टी की मजबूती बरकरार रहे लेकिन ऐसा नहीं करना सभी कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना है।
मैं इसका कड़ा विरोध करूंगा,साथ ही अपने मेहनती,वरिष्ठ और संघर्षशील कार्यकर्ता जिन्होंने मेरी और पार्टी के सुख, दुख के साथी बने रहे है उनके सम्मान की जाए और उनसे पूरी राय लिए जाए हर कार्यकर्ता को बराबर सम्मान दिया जाए।

बालोद जिले में शिक्षा क्रांति आंदोलन के प्रणेता,जिले के तीन सबसे बड़े शिक्षा आंदोलन करने वाले आप नेता पंकज जैन,कई समस्याओं पर मुखर रहकर जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले कद्दावर नेता का ऐसा बयान आने से राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज हो चुकी है,ऐसे में सूत्रों की माने तो पंकज जैन के अक्रोशित बयान आते ही कई नेता यह चर्चा करते नजर आए की क्या पंकज जैन इस्तीफा दे देंगे।
अगर ऐसा हुआ तो आम आदमी पार्टी को जिले भर में लोग जानने लगे इसका कारण पंकज जैन ही है,जिसके पार्टी में प्रवेश करते ही उनके संघर्षों की चर्चाएं और मीडिया में लगातार बने हुए आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता है,जिनके कारण आम आदमी पार्टी पूरे जिले में चर्चाओं का विषय बना,ऐसे में पंकज जैन का पार्टी से इस्तीफा सबसे बड़ा झटका होगा आम आदमी पार्टी के बालोद जिला इकाई को।
बहर हाल ऐसा कोई भी बयान पंकज जैन के द्वारा नही दिया गया है की वह पार्टी से इस्तीफा देंगे,लेकिन पार्टी की कई कार्यकर्ताओं की माने तो पंकज जैन इससे बहुत नाराज चल रहे है,ऐसी जानकारी लगातार मिल रही है।
देखना यह है की क्या आम आदमी पार्टी बालोद में अपने सबसे बड़े नेता की बात को मानेंगे या पंकज जैन इस्तीफा देंगे।

You cannot copy content of this page