A DIGITAL MEDIA

बालोद जिले (छत्तीसगढ़) का विश्वसनीय डिजिटल मीडिया 9755235270/7440235155

Advertisement

EXCLUSIVE- बालोद जिले की महिला कमांडो के काम को सोनी टीवी पर देखेंगे देश-दुनिया के लोग, 12 जून की रात 8 बजे होगा प्रसारण सुपर स्टार सिंगर सीजन-2 में

पद्मश्री शमशाद बेगम व महिला कमांडो भीमेश्वरी आएंगी नजर
सुपर वुमेन ऑफ इंडिया प्रोग्राम में

बालोद। बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक नई उपलब्धि है कि महिला कमांडो के काम को सोनी टीवी के जरिए देश दुनिया के लाखों करोड़ों लोग जानेंगे व देखेंगे। यह संभव होगा 12 जून रविवार स्पेशल की रात 8 बजे सोनी टीवी चैनल पर। जिसमें सुपर स्टार सिंगर सीजन 2 के अंतर्गत हर रविवार आने वाले सुपर वूमेन ऑफ इंडिया प्रोग्राम के तहत प्रसारण होगा। इस कार्यक्रम में शूटिंग के लिए एक हफ्ते पहले पद्मश्री शमशाद बेगम व बालोद ब्लाक के ग्राम बोरी से महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य मुंबई के फिल्मसिटी गोरेगांव पहुंची थी। जहां शूटिंग कंप्लीट कर दोनों वापस आ चुकी है। भीमेश्वरी शांडिल्य वही महिला है जिनकी कहानी को हमने इस साल महिला दिवस पर प्रकाशित किया था। जो खेत में रोजी मजदूरी करती है और हजारों महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। चूल्हा चौका छोड़कर आज वह महिलाओं के नेतृत्व का मोर्चा संभालती है।

अपने गुरू पद्मश्री शमशाद बेगम के नक्शे कदम पर चलते हुए भीमेश्वरी ने भी अपनी अलग पहचान बना ली है। कार्यक्रम का प्रसारण 12 जून की रात 8:00 बजे सोनी टीवी पर होगा। इस कार्यक्रम में बालोद जिले में चल रहे महिला कमांडो के कार्यों की झलक भी दिखेगी। मुंबई की टीम बालोद आकर इसकी शूटिंग भी की है। तो वही गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में जाकर उक्त दोनों शख्सियत के साथ शूटिंग हुई है। उसका भी प्रसारण एक साथ सुपर वूमेन ऑफ इंडिया प्रोग्राम के तहत होगा। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि यह हर महिला के लिए गर्व का मौका है। महिला कमांडो कई साल से बालोद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के कई जिलों में काम कर रही है। समाज सुधार, नशा मुक्ति सहित विभिन्न क्षेत्र में महिला कमांडो का योगदान सराहा गया है। और इसी काम की जानकारी मिलने के बाद विगत दिनों सोनी टीवी की टीम रियलिटी शो का हमें हिस्सा बनाने के लिए बालोद जिला पहुंची थी। जिसके बाद हमें 6 जून को हवाई जहाज से मुंबई बुलाया गया। जहां फिर रियलिटी शो की शूटिंग हुई है। सुपर वूमेन ऑफ इंडिया प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ में स्वयंसेवी, समाज सुधार हेतु समर्पित महिला कमांडो की भूमिका का बखान किया गया है। जिसे पूरे भारत और देश-विदेश के करोड़ों लोग देखेंगे। जिसका सबको बेसब्री से इंतजार रहेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस शो को देखने और उसे प्रसारित करने की अपील की है। ताकि महिला कमांडो पर समाज हमेशा की तरह गर्व करें और उनका काम महिलाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहे।

बालोद जिले की ये खबर भी देखें, हैडिंग्स पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page